अजब गजब: दिखने में है मासूम लेकिन शेरों को भी लगता है इससे डर, किसी भी हाल में नहीं करता है कोई इसका शिकार, जानें इस अनोखे जानवर के बारे में

दिखने में है मासूम लेकिन शेरों को भी लगता है इससे डर, किसी भी हाल में नहीं करता है कोई इसका शिकार, जानें इस अनोखे जानवर के बारे में
  • शेर भी नहीं करते हैं इसका शिकार
  • है तो शाकाहारी लेकिन बड़े बड़े जानवर भी नहीं आते हैं पास
  • पॉर्क्यूपाइन होते हैं काफी शर्मीले किस्म के

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शेर या चीते जैसे डरावने और आक्रामक जानवरों से कई लोग डरते हैं। साथ ही इनके पास तो क्या दूर रहने से भी डरते हैं। वहीं जंगल में एक ऐसा भी जीव है जिससे शेर या चीते डरते हैं। इस जीव पर हमला करने से पहले शेर भी दस बार सोचता है। इस जीव को हिंदी में कुछ लोग सेही और साही कहा जाता है और इंग्लिश में इसको पॉर्क्यूपाइन के नाम से जानते हैं। वैसे तो ये जानवर बिल्कुल आक्रामक नहीं होता है लेकिन इसके शरीर पर लगे कांटे इसे बहुत ज्यादा डेंजरस बना देते हैं।

जंगल की बात करें तो जंगल का जीवन इंसानों के जीवन जैसा बिल्कुल नहीं होता है। हम यहां पर आराम कर सकते हैं लेकिन जंगल में सिर्फ और सिर्फ सर्वाइवल है। भगवान ने अलग-अलग आकार और प्रकार के जीव बनाएं हैं। और सबमें कुछ ना कुछ अपने सर्वाइवल के लिए दिया है। ऐसा ही इस जानवर के साथ भी है। देखने को बहुत सीधा है ये जानवर लेकिन खुद का बचाव करने के लिए इसको कांटे दिए हैं।

पॉर्क्यूपाइन है शाकाहारी जीव

जानकारी के मुताबिक, पॉर्क्यूपाइन बिल्कुल भी आक्रामक नहीं होते हैं। पॉर्क्यूपाइन का स्वभाव काफी शर्मीले किस्म का होता है। यह अकसर रात में घुमना पसंद करते हैं। यह शकाहारी होने के साथ-साथ अपने बिल में ही रहना पसंद करते हैं। ये अपने बिल से बाहर सिर्फ और सिर्फ खाने की तलाश के लिए निकलते हैं। इनकी पूंछ की जगह कांटे लगे होते हैं जो कि बहुत ज्यादा कठोर होते हैं। इसलिए अगर कोई जानवर इन पर हमला करें तो यह अपने बचाव में कांटों को खड़ा कर देते हैं, जिससे बड़े-बड़े जानवर डरते हैं।

क्या पॉर्क्यूपाइन कांटे फेक कर हमला करते हैं?

पॉर्क्यूपाइन कांटा फेंककर हमला करते हैं यह महज एक मुंह बोली बात है। हकीकत में जब कोई जानवर जैसे बाघ या तेंदुआ इसका शिकार करने जाते हैं तो कांटों को छूने भर से ही घायल हो जाते हैं। पॉर्क्यूपाइन के कांटों पर अगर थोड़ा भी दवाब पड़ता है तो वो अपने आप ही शरीर से अलग होकर सामने वाले जानवर के घुस जाते हैं। वहीं पंजों में कांटा लगने से उनपर इतना असर पड़ता है कि उस जानवर की सीधा मौत भी हो सकती है।

अंधविश्र्वास के चलते बढ़ रहा शिकार

पॉर्क्यूपाइन के कांटों से जुड़ी हुई अंधविश्र्वास बातें काफी प्रचलित हैं। यही कारण है कि शिकारियों की नजर हमेशा इनपर बनी रहती है। हमें इस मासूम और भोले जानवर को लोगों और वन्यजीवों से बचाना चाहिए।

Created On :   8 Oct 2024 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story